Pages

Showing posts with label Blogging. Show all posts
Showing posts with label Blogging. Show all posts

How to Increase Website or Blog Traffic

Tips and Tricks to Increase Blog Traffic in Hindi

Hello doston, aaj hum phir se hazir hain ek aise topic ko lekar jo har blogger ke man main rahta hai ki main apke website ya blog k traffic ko kis tarah increase krun? Aj hum apko bataenge un tips and tricks ke bare me jo apki apke blog ya website k traffic ko badhane me help karegi.

increase blog traffic


Increase Blog and Website Traffic

1. Guest Post

Guest post sabse badiya process he aapni Blog ko promote karane ke liye. Kisi badiya rank wala website me Guest post karke aapni site ko bohot jaldhi aachhe position pe laya jaa sekte he. Guest post me sabhi link allow karte he. Isliye badiya Rank wala website se aapki website me jab koi visit karegi tab aapko backlink milegi. Aapni website me badiya rank wala website se backlink milna bohot jaruri he.

2. Commenting

Dusri Blog me comment karke bhi aap aapni website ki traffic bada sekte he. Ye bohot jaruri he ki kisi dusri website me aapki website ki kuchh baate publish ho. Isliye kisi badiya website me comment karke aapni Blog ka promote kare. Aap kisi dusri Blog me Link comment karke bhi aapki site me backlink bada sekte ho. Matlab aap kisi website me aapni

Hindi Bloggers के लिए Important Blogging Tips

Important Blogging Tips in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम ऐसी महत्वपूर्ण Blogging Tips के बारे में जानेंगे जो की नये Bloggers के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। यदि आपने हाल ही में Blogging शुरू की है या शुरू करना चाहते है, तो यह पोस्ट ख़ास तौर आप के लिए ही है। यदि आप इन टिप्स को धयान में रखते हए Blogging करेंगे, तो निश्चित ही  एक सफल ब्लॉगर के रूप में उभर सकते हैं।

blogging tips in hindi

Important Tips for Hindi Bloggers (हिंदी ब्लॉगर्स के लिए महत्वपूर्ण टिप्स )

Choose Right Blogging Platform (सही blogging प्लेटफार्म चुने)

आपका ब्लॉगिंग प्लेटफार्म आपकी जरूरत के अनुरुप होना चाहिए, इसलिए अपने ब्लॉग के लिए सही प्लेटफार्म चुनना बहुत जरूरी है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के अपने अलग-अलग फीचर्स होते हैं, और आप वही प्लेटफार्म चुनना पसंद करेंगे जो सबसे बढ़िया हो और जिसमे अधिकतम फीचर्स भी हो। अगर आप अपना कोई पर्सनल ब्लॉग बना रहे हैं तो Blogger बहुत अच्छा Platform हे और यदि आप कोई professional Shopping website, या कोई Official business website बनाना चाहते हैं तो Wordpress आपके लिए Perfect Blogging Platform होगा ।  कौनसा ब्लॉगिंग चुनना है ये आपके चुनाव के ऊपर निर्भर करता है। आप इंटरनेट पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के बारे में जान सकते है और उनके ढेरों रिव्यु (Review) पढ़ सकते है।

Choose Right Blogging Subject (सही blogging  का विषय चुने)

ब्लॉगिंग का विषय ही एक ऐसी चीज़ है जिसे ढूंढते हुए Visitor आपके ब्लॉग पर आता है अतः ब्लॉगिंग का सही विषय चुनना अत्यन्त आवश्यक है, केवल वही विष्य चुने जिनमे आपकी दिलचस्पी हो और जिन विषयों पर आप ढेरों शब्द लिख सकें। इसके साथ में ही ऐसे विषयों पर भी विचार करें जिनके बारे में लोग जानना चाहते है और आप भी उन विषयों को भली प्रकार से समझ लेतें हैं। अगर आप ब्लॉगिंग को seriously लेते हैं और एक सफल ब्लॉगर बनना चाहते हैं तो एक विषय का चुनाव बहुत आवश्यक है, Google भी उन blogs को ऊँची Ranking देता है जो किसी एक विषय पर आधारित होते हैं ।

Choose Right Template (सही डिज़ाइन वाली टेम्पलेट चुने )

सही प्रकार का एक अच्छा दिखने वाला डिज़ाइन लोगो को प्रभावित करता है और ये आपके ब्लॉग पर उनके visiting time को भी बढ़ता है, कोई भी जब हमारे ब्लॉग पर आता है तो सबसे पहले हमारे ब्लॉग का डिज़ाइन ही उसे प्रभावित करता है। बढ़िया डिज़ाइन आँखों को भाता है और हमारा उस ब्लॉग के बारें में अच्छा impression बनता है। इन कारणों से अपने ब्लॉग के लिए एक बढ़िया और सादा टेम्पलेट(Template) चुने। ब्लॉग का डिज़ाइन ऐसा होना चाहिए की दिखने में तो सुन्दर हो और साथ ही अगर कोई किसी Topic को सर्च कर रहा हो तो उसके लिए वो टॉपिक ढूंढना भी आसान रहे। और इसके साथ ही आज हर हाथ में कंप्यूटर आ गया है अर्थात हर कोई मोबाइल पर ही नेट सर्फ करना पसंद करता है तो ये भी आवश्यक है की आपका ब्लॉग का डिज़ाइन Mobile Friendly हो और Mobile Friendly Responsive डिज़ाइन होने से आपकी अड्वर्सिटेमेंट से होने वाले कमाई में भी इज़ाफ़ा होगा । 

Domain Name and Web Hosting ( सही डोमेन नेम और होस्टिंग सर्विस का चुनाव)

पहला सवाल : एक अच्छा डोमेन नाम क्यों आवश्यक है ?
इसका उत्तर है क्युकी Domain Name आपकी विश्वशनीयता का भी प्रतिक होता है और साथ ही एक Professionalism भी दर्शाता है, और एक बढ़िया डोमेन नेम आपके ब्लॉग की ट्रैफिक को दुगना करने में सहायक होता है। एक ऐसा डोमेन नेम चुने जो की याद रखने में आसान, छोटा और आपके ब्लॉग के विष्य को स्पष्ट करता हो।

दूसरा सवाल : एक अच्छी Web Hosting Service क्यों आवश्यक है ?
उत्तर : एक अच्छी Web Hositng Service का उपयोग इसलिए आवश्यक है क्योंकि होस्टिंग सर्विस वह है जिसपर आपका ब्लॉग होस्ट होता है मतलब की आपका ब्लॉग एक समय पर कितने लोग देख सकते है, कितने समय तक देख सकते है, क्या कभी भी देख सकते है ? यह सब बातें होस्टिंग सर्विस पर निर्भर करती है। बहुत सारी होसिटंग सर्विस अपने ग्राहकों के ब्लॉग को पर्याप्त टाइम नहीं दे पाती है जिसके फलस्वरूप ब्लॉग डाउन रहता है और आपका ब्लॉग कोई देख नहीं पाता, इसलिए अच्छी web hositng service लें । 

जैसे की यदि आप domain name या Web Hosting लेना चाहते हैं तो GoDaddy और HostGator दोनों ही India में आपके लिए अच्छे विकल्प हैं जो आपको सस्ती और अच्छी Web Hositng उपलब्ध करवाते है वो भी अच्छे डिस्काउंट के साथ । 

Post Good Quality Content (अच्छे उपयोगी और उच्च कोटि के पोस्ट डालें )

किसी भी ब्लॉग को फेमस या उसको गूगल की रैंकिंग में ऊपर लाने वाला  उसका कंटेंट (content) होता है। ब्लॉग का कंटेंट ही है जो लोगों को सबसे अधिक प्रभावित करता है। इसलिए बढ़िया कंटेंट सफलता का साधन है। अपने ब्लॉग के कंटेंट को बढ़िया बनाने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें.

हर पोस्ट को विस्तार से लिखे, पोस्ट में चित्रों का प्रयोग करें, व्याकरण और शब्दों की गलतियों से बचें, बढ़िया Font चुने, Headings डालें, अधिक से अधिक सामानांतर पोस्ट (Related Post) डालें । 

Search Engine Optimization (अपने ब्लॉग का SEO करें)

ब्लॉग को सर्च रिजल्ट में ऊपर लाने के लिए आपके ब्लॉग का सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ करना बहुत जरूरी होता है। सर्च इंजन से ट्रैफिक लाने का एकमात्र उपाय SEO है। अधिकतम नए Bloggers SEO के बारे में नहीं जानते होते। जैसे-जैसे आप ब्लोगिंग की गहराईओं में जायेंगे इसे भली भांति समझलेंगे। जैसे ही आप ब्लॉग बना लें, उसे अलग अलग सर्च Engines के वेबमास्टर टूल्स (Webmaster Tools ) में सबमिट कर दें। इससे आपके ब्लॉग के पेज सर्च इंजन में इंडेक्स (Index) हो जायेंगे।

Google Webmaster, Bing Webmaster और Yandex वेबमास्टर टूल्स में अपने ब्लॉग का Sitemap अवश्य सबमिट करें। SEO के बहुत सारे तरीके है जिनके बारे में आप इंटरनेट पर जान सकते हैं। जैसे की ऐसे टेम्पलेट चुने जो पहले से ही SEO के लिए डिज़ाइन किये गए हों।

Use Social Media for Initial Traffic ( सोशल मीडिया का उपयोग करें)

अगर आप अपने ब्लॉग पर नए विजिटर्स को लाना चाहते हैं तो और नए ब्लॉग को लोगो में पॉपुलर करना चाहते हैं तो ब्लॉग पर शुरूआती ट्रैफिक लाने का सबसे बढ़िया जरिया सोशल नेटवर्किंग साइट्स हैं। फेसबुक, ट्विटर, गूगल+ आदि सोशल नेटवर्किंग साइट्स से आप भारी मात्र में ट्रैफिक जुटा सकते हैं। इस लिए इन साइट्स पर एक्टिव रहें और अपने ब्लॉग के पोस्ट इन पर शेयर करें। Blogging Communities से जुडें। यह बहुत ही लाभदायक होता है ।

अपने ब्लॉग पर Initial Traffic लाने के लिए सोशल मीडिया पर ये अवश्य करें :-

अपने ब्लॉग का Facebook Page बनाएं ।
अपने ब्लॉग का Twitter पर अकाउंट बनाएं ।
अपने ब्लॉग का Google Plus पर पेज बनाएं ।
अपने ब्लॉग का Instagram प्रोफाइल बनाकर फोटोज़ Share करें ।
अपने ब्लॉग को विभिन्न Blog Directories जैसे Blogadda, IndiBlogger इत्यादि पर submit'करें ।

इन सभी Blogging Tips के साथ ही आप अपने ब्लॉग की पहचान बनाएं,  बस एक ब्लॉग बना लेना और पोस्ट करना Blogging नहीं कहलाता। यदि आपको इंटरनेट और दुसरे Bloggers के सामने अपनी पहचान बनानी है तो दुसरे ब्लॉग्स पर कमेंट करें, दुसरे ब्लॉग्स के लिए गेस्ट पोस्ट लिखें, कभी भी किसी की नक़ल न करें, Unique Contant लिखें। अपने ब्लॉग के लिए सभी आवश्यक pages बनायें। अपने दर्शकों (Visitors) की मदद के लिए संपर्क (Contact) का एक सिस्टम रखें। ब्लॉग में आवशयक Widgets का प्रयोग करें।

साथ ही अपने ब्लॉग की परफॉरमेंस पर भी ध्यान दें की Visitors आपके ब्लॉग पर लोग कितना समय बिताते हैं, कौन सी सामग्री देखते है, कौन से देश या शहर से आते है और सबसे महत्वपूर्ण आपके ब्लॉग का traffic source क्या है । इन सभी बातों का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है जितना की ब्लॉग में पोस्टिंग करना।
ये हमारे कुछ सुझाव थे जो आपको एक Successful Blogger बनने में मदद कर सकते हैं, तो यदि आपको हमारा  यह पोस्ट अच्छा लगा तो कृपया शेयर करें और यदि आपका कोई विचार या प्रशन है तो हमारे साथ कमेंट के जरिये साँझा करें।